नयी दिल्ली , अक्टूबर 19 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को दक्षिण गोवा के मडगांव में कांग्रेस की 'गोय राखोन यात्रा' में शामिल होने के बाद विदेश यात्रा पर गये हैं।सूत्रों के मुताबिक, श्री गांधी वियतनाम गए हैं। हालांकि, कांग्रेस की ओर से उनकी विदेश यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक बयान या कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। इसे उनकी निजी यात्रा बताया जा रहा है।

गोवा में श्री गांधी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ करीब दो किलोमीटर तक पैदल मार्च भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित