समस्तीपुर , जून 23 -- िहार में समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के गिट्टी(स्टोन चिप्स) मंडी के पास सशस्त्र अपराधियों की गोली से घायल गिट्टी व्यवसायी सोनू कुमार सिंह की पिछली रात मृत्यु हो गई।
इस हत्या के विरोध में आज आक्रोशित लोगों ने जिले के कर्पूरी ग्राम स्थित शिव मंदिर के पास आगजनी कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही शव के साथ मुख्य मार्ग को भी जाम कर दिया। जिसके कारण समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य मार्ग पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा।
प्रदर्शनकारी सोनू सिंह हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी एवं मृतक के परिजन को 10 लाख रूपया मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी जाम स्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासनिक आश्वासन के बाद ही सड़क जाम खुल पाया।
गौरतलब है कि जिले के कर्पूरी ग्राम में सोमवार की शाम अपराधियों ने गिट्टी व्यवसाय सोनू कुमार सिंह को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। ईलाज के दौरान देर रात सोनू सिंह की मौत हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित