हनुमानगढ़ , फरवरी 25 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में खेतों की रखवाली कर रहे किसान को मंगलवार तड़के अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार तड़के सवा चार बजे चक 7-एमजेडडब्ल्यू की है। लालचंद उर्फ लाल जाट (42), सतनाम गोदारा और भीमसेन खेत की रखवाली कर रहे थे। मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें देखते ही गोली चला दी, जो लालचंद के दाहिने पैर के घुटने में लगी। दोनों हमलावर फायरिंग के बाद मोटरसाइकिल तेज कर रणजीतपुरा की ओर भाग निकले।
इस पर तनाम गोदारा और कृष्ण मेहरड़ा ने तुरंत घायल लालचंद को हनुमानगढ़ टाउन सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जयपुर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित