भरतपुर , मार्च 20 -- राजस्थान में धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना में वांछित एक आरोपी काे गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि इसी वर्ष 29 जनवरी को लक्ष्मी नारायण विहार कॉलोनी के त्यागी छात्रावास में निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद के चलते विनोद कुमार गोलियां चलायी थीं। इसमें एक गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया था।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में वांछित दिनेश त्यागी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित