श्रीगंगानगर , मार्च 18 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोलीबारी कर हत्या का प्रयास किए जाने के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी (प्रशिक्षु आईपीएस) ज्ञानेंद्र भारती ने बुधवार को बताया कि परविंदरसिंह उर्फ पिंटू जटसिख (28), लवजोतसिंह जटसिख (19), अर्पणसिंह जटसिख (21), विपिनदीपसिंह जटसिख (26), राजेंद्रसिंह जटसिख (28) और गुरविंदरसिंह जटसिख (22) को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि 15 मार्च को चक 3-एच छोटी गांव के नजदीक युवकों के दो गुटों में आपसी पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा हो गया था, जिसमें लाठी-डंडों से हमला किया गया और पिस्तौल से गोलियां भी चलाई गईं। इस संबंध में जसमीतसिंह जटसिख (21) की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित