मुंबई , फरवरी 28 -- ्रिटिश बैंड गोरिल्लाज़ का नया एल्बम 'द माउंटेन' रिलीज़ हो गया है, जिसमें भारत और विदेश के कई बड़े कलाकार एक साथ नजर आ रहे हैं। एल्बम में कुल 15 गाने हैं। इनमें भारत की मशहूर गायिका आशा भोंसले, सितार वादकअनुष्का शंकर, आशा पुथली, अमान अली बंगश और अयान अली बंगश जैसे कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने भी इसमें काम किया है।

इस एल्बम की सबसे खास बात यह है कि अनुष्का शंकर 15 में से 06 गानों में नजर आती हैं। उन्होंने अपनी सितार से इन गानों को खास रंग दिया है। जिन गानों में वह शामिल हैं, उनके नाम हैं - द माउंटेन, ऑरेंज काउंटी, द एम्प्टी ड्रीम मशीन, द प्लास्टिक गुरु, द स्वीट प्रिंस और द सैड गॉड।

अनुष्का शंकर ने बताया कि जब वह स्टूडियो में आईं तो बैंड ने उन्हें खुलकर काम करने का मौका दिया। पहले एक-दो गानों में सितार जोड़ी गई, फिर उनका अंदाज़ पसंद आने पर और गानों में भी उन्हें शामिल किया गया। दो दिन के सेशन के बाद उन्हें छह या सात गानों में जगह मिली।उन्होंने कहा कि फ्यूज़न म्यूज़िक पहले भी होता रहा है, लेकिन इतने बड़े बैंड के साथ इस तरह का मौका कम ही मिलता है। उनके मुताबिक, यह एक खास पल है, जब लोग भारतीय साज़ और धुनों को नए अंदाज़ में सुन पाएंगे।

कुल मिलाकर, 'द माउंटेन' एक ऐसा एल्बम है जिसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय संगीत का अच्छा मेल देखने को मिलता है, और अनुष्का शंकर की भूमिका इसमें बेहद अहम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित