गोरखपुर , सितम्बर 17 -- उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार को बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र की अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में आज तडके शुभम (19) घर पर अकेला था। उसके परिवार के लोग इलाज के सिलसिले में लखनऊ गए हुए थे। शुभम घर के बाहर बरामदे में सो रहा था, तभी तड़के हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और घटना स्थल पर उसकी मृत्यु हो गयी।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारण और हमलावरों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित