गोरखपुर , अप्रैल 29 -- उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के झगहा थाना क्षेत्र के परयौनी के समीप बुध्दवार को ट्रैक्टर.ट्रॉली और बाइक की टक्कर में एक बीएसएफ जवान मृत्यु हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर जिले के ग्राम बेलवा निवासी पवन (35) बुधवार सुबह 8 बजे पवन बाइक से चौरीचौरा जा रहा था कि परसौनी के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर.ट्रॉली ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी । ट्रैक्टर.ट्रॉली के पहिए में फंसकर वह करीब 10 मीटर तक घिसटता चला गया। इससे उसका पैर फट गया। मांस के टुकड़े काफी दूर तक बिखर गए और अस्पताल पहुंचने से पहले ही मुत्यु हो गयी।
बीएसएफ जवान असम में तैनात था। 21 अप्रैल को वह छुट्टी पर गांव आया था। वहीं हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित