गोरखपुर , मार्च 23 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के थाना गुलरिहा क्षेत्र में धर्मांतरण कराने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने तीन पुरुष और एक महिला को सोमवार को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष गुलरिहा की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अमित सिंह निवासी परवरपार (कुशीनगर), वर्तमान पता गोरखनाथ, विक्की कुमार निवासी सरहरी थाना गुलरिहा, कन्हैया यादव निवासी पीपीगंज तथा रीता देवी निवासी परवरपार (कुशीनगर), वर्तमान पता गोरखनाथ शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ थाना गुलरिहा में उत्तर प्रदेश धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित