गोरखपुर , मई 09 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए थाना गोला क्षेत्र के तीन शातिर अपराधियों को ..दुराचारी.. घोषित कर दिया है। इनके आपराधिक इतिहास को देखते हुए इनकी .बी. हिस्ट्रीशीट खोली गई है जिससे अब इन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि जिन अपराधियों को दुराचारी घोषित किया गया है उनमें पवन साहनी उर्फ पवन निषाद, अभिषेक यादव उर्फ पुष्कर तथा अतीश डोम शामिल हैं। तीनो के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, धमकी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना गोला के साथ ही उरुवा बाजार और एम्स थाना क्षेत्र के मामले भी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित