गोरखपुर , सितंबर 19 -- उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में तालाब में डूबे एक युवक का शव शनिवार को बरामद किया गया ।

पुलिस के अनुसार आज अपरान्ह तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तिवारीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एसडीआरएफ टीम ने पहुंच कर शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान भरत उर्फ रुदल , निवासी रमदत्तपुर, थाना तिवारीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित