गोरखपुर , अप्रैल 18 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गोरखपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना खोराबार क्षेत्र के दो शातिर अपराधियों को .. दुराचारी.. घोषित कर उनकी .बी. हिस्ट्रीशीट खोल दी है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि गोरखपुर जिले के खेराबार थाना क्षेत्र के निवासी जगदीश कुमार तथा विश्वजीत पांडेय थानों में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। दोनों अपराधी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।

जगदीश कुमार के विरुद्ध मारपीट, जानलेवा हमला, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में जिले के खोराबार, झंगहा, बेलीपार, कैंट व गगहा थानों में मुकदमे पंजीकृत हैं वहीं विश्वजीत पांडेय के खिलाफ मारपीट, लूट, धमकी एवं एससी -एसटी एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं।

पुलिस द्वारा दोनों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उन्हें .दुराचारी. घोषित किया गया है और उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए .बी. हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित