नयी दिल्ली , फरवरी 20 -- केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को विश्व व्यापार संगठन ( डब्ल्यू टी ओ) महानिदेशक न्गोजी ओकोंजो-इवेला के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। श्री गोयल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि डब्ल्यूटीओ प्रमुख के साथ उनकी व्यापारिक मुद्दों के साथ साथ संगठन की आगामी मंत्रिस्तरीय बैठक की तैयारियों पर सार्थक चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित