नयी दिल्ली , दिसंबर 18 -- एयरटेल के मौजूदा प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गोपाल विट्टल आगामी एक जनवरी से पदोन्नत होकर कार्यकारी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।
एयरटेल ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री विट्टल की जगह शाश्वत शर्मा कंपनी के नये एमडी एवं सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह श्री विट्टल को रिपोर्ट करेंगे।
इसके अलावा कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) सोमेन रॉय पूरे भारती समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह चार साल से अपने मौजूदा पद पर हैं। उनकी जगह मौजूदा वित्त नियंत्रक एयरटेल के नये सीएफओ होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित