लंदन , नवंबर 02 -- जीएसएम एसोसिएशन (जीएसएमए) के निदेशक मंडल ने श्री गोपाल विट्टल को 2027-2028 के लिए एक बार फिर चेयर (अध्यक्ष) चुना है।

श्री विट्टल का कार्यकाल दिसंबर 2028 तक होगा। वह पिछले 10 साल से जीएसएमए निदेशक मंडल के सदस्य हैं और साल 2025 से अध्यक्ष पद पर हैं।

जीएसएमए वैश्विक मोबाइल ऑपरेटर और व्यापक मोबाइल इकोसिस्टम से जुड़ी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है। जीएसएमए के निदेशक मंडल ने मार्गेरिटा डेल्ला वाल्ले को सह-उपाध्यक्ष चुना है। वह राल्फ मुपिता के साथ यह जिम्मेदारी निभाएंगी, जिन्हें फिर से इस पद के लिए चुना गया है।

दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने पर श्री विट्टल ने कहा यह उनके लिए सम्मान की बात है। इस समय दूरसंचार उद्योग एक नए युग में प्रवेश कर रहा है, जहां उन्नत नेटवर्क, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और ओपन डिजिटल प्लेटफॉर्म महत्वपूर्ण आर्थिक और सामाजिक मूल्य का सृजन कर सकते हैं। उन्होंने सुरक्षा को संगठन की सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित