गोपालगंज,01अगस्त(वार्ता) गोपालगंज जिला मुख्यालय में संत गुरु रविदास की 650वीं जन्म शताब्दी पर भाजपा का 'समरसता संकल्प अभियान' आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गोपालगंज के जिला अध्यक्ष संदीप कुमार गिरि ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने अपने जीवन के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और जाति-विहीन समाज का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक सद्भाव को सशक्त बनाने की प्रेरणा देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित