गोपालगंज,02अगस्त(वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने रविवार को कहा कि गोपालगंज में जन सहयोग कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के जिला संगठन की एक अनूठी पहल है।
श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश कार्यालय में जन सहयोग कार्यक्रम आयोजित होता रहा है और अब यह जिले में भी शुरू हो रहा है, इससे जिलेवासियों को काफ़ी सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब दूर दराज के लोग भी अब भाजपा कार्यालय पर आकर अपनी समस्याओं को बता सकते है और स्थानीय संगठन के सहयोग से उनकी समस्यायों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि वह ख़ुद महीने के अंतिम शुक्रवार को कार्यालय पर अपना समय देंगे। स्थानीय विधायक,विधानपार्षद भी सप्ताह में एक दिन उपस्थित रहेंगे।
इससे पहले गोपालगंज भाजपा कार्यालय में में मंत्री श्री तिवारी की उपस्थिति में भोरे के पूर्व विधायक आचार्य विश्वनाथ बैठा ने फीता काटकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक सुभाष सिंह भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप कुमार गिरि ने मंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगो के दुःख दर्द को हमेशा से दूर करने का प्रयास हरेक स्तर पर करती है और ये उसी कड़ी में यह एक प्रयास है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित