गोपालगंज , सितंबर 11 -- बिहार के गोपालगंज जिला मुख्यालय में बंजारी मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर बाइक सवार अपराधियों ने शुक्रवार को एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के कुकुरभुका गांव निवासी शैलेश यादव को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया।घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित