गोपालगंज, जून 30 -- बिहार में गोपालगंज के जिला पदाधिकारी समीर सौरभ की अध्यक्षता में मंगलवार को छात्रावास संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में छात्रावास के संचालन, व्यवस्थाओं एवं वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। समिति के सदस्यों द्वारा छात्रावास संचालन से संबंधित जानकारी जिला पदाधिकारी को उपलब्ध कराई गई। जिला पदाधिकारी ने छात्रावास को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप नियमित एवं बेहतर तरीके से संचालित करने के निर्देश दिये।
बैठक में अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, गोपालगंज में नामांकन के लिये प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद योग्य पाए गए तीन छात्रों के नामांकन को जिला चयन समिति द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।इसके साथ ही छात्रावास अधीक्षक के चयन पर भी विचार-विमर्श किया गया। समिति की सहमति से उच्च विद्यालय गोपालगंज के शिक्षक बब्लू कुरैशी को छात्रावास अधीक्षक के रूप में चयनित किया गया।
जिला पदाधिकारी श्री सौरभ ने छात्रावास का नियमित निरीक्षण कराने एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित