गोपालगंज , अगस्त 29 -- िहार के गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में शनिवार को शौचालय की टंकी का सेंटरिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार मजदूरों की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सवनही पट्टी गांव निवासी बंटी बैठा उर्फ राकेश (25), जावेद आलम उर्फ टीपू (30), गिद्धहा गांव निवासी सबे आलम (26) और गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनहीवृत्त गांव निवासी उमेश यादव (35) शौचालय की टंकी का सेंटरिंग खोलने के लिए बारी-बारी से टंकी में उतरे थे।टंकी में उतरने के बाद चारों मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गये। काफी देर तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने उन्हें टंकी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ही श्रीपुर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित