गोपालगंज, अगस्त 03 -- ोपालगंज के जिलाधिकारी समीर सौरभ ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान समाज के सभी वर्गों से टीबी मुक्त भारत अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की और मरीजों को नियमित दवा लेने, चिकित्सकीय सलाह का पालन करने तथा संतुलित एवं पौष्टिक भोजन करने के लिए प्रेरित किया। श्री सौरभ ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में दवाओं के साथ-साथ पौष्टिक आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
जिलाधिकारी श्री सौरभ ने आजचैंबर ऑफ कॉमर्स एवं लायंस क्लब के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण भी किया।
श्री सौरभ ने इस दौरान पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए पौष्टिक आहार के साथ स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण भी आवश्यक है।
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के जिला प्रबंधक धीरज कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित टीबी मरीजों को फूड बास्केट उपलब्ध कराया गया। साथ ही राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित