एलुरु , जुलाई 18 -- आंध्र प्रदेश के पोलावरम जिले के येतापाका मंडल स्थित गोल्लागुडेम गांव में शनिवार को गोदावरी नदी में डूबने से तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गयी। ये सभी आदिवासी थे।

पुलिस ने बताया कि ये पांचों मछली पकड़ने के लिए नदी में उतरे थे। इनकी पहचान ऊके सुशीला (37), ऊके लक्ष्मी (37), तुर्रम भारती (40), भसुबोइना बालाराजू (38) और ऊके रमेश (38) के रूप में हुई है। गोताखोरों ने शवों को नदी से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए जीजीएच (सरकारी सामान्य अस्पताल) भेज दिया। ये सभी जी कोत्तागुडेम के रहने वाले थे। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित