श्रीगंगानगर , जून 17 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोदाम और वाहनों से सरसों के थैले चोरी करने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस गिरोह द्वारा अलग-अलग स्थानों कई वारदातें करने की बात सामने आयी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ मार्ग पर उद्योग विहार स्थित महावीर ऑयल मिल पर 29 मई को हरियाणा के सिरसा जिले में कालांवाली से एक ट्रक ट्रेलर काफी संख्या में सरसों के कट्टे लेकर आया था। ट्रक उद्योग विहार क्षेत्र में एक होटल के पास आकर रुका। अज्ञात बदमाश उसे ट्रेलर से सरसों के 80 कट्टे चोरी कर ले गए। इसी तरह की एक दो और वारदातें होने पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गयी।
पुलिस ने बताया कि सभी वारदातें एक ही गिरोह के बदमाशों द्वारा की गयी हैं। जांच के बाद गिरोह के बदमाशों को पकड़ लिया गया, जिनसे पूछताछ करके माल बरामद करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित