गोण्डा , मई 16 -- उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो श्रमिकों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि झिलाही बाजार क्षेत्र निवासी राम अवतार (20) और अंकित (18) बाइक से टाइल्स लगाने के काम के लिए गोण्डा जा रहे थे। रास्ते में काजीदेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित जीप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित