गोण्डा, सितम्बर 15 -- उत्तर-प्रदेश में गोण्डा जिले के नगर कोतवाली इलाके में एक युवा व्यवसायी का शव उसके बहराइच रोड पर स्थित आवास पर फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार , कृष्णा हॉस्पिटल के निकट किराने की दुकान चला रहें व्यापारी कैलाश चंद्र गुप्ता के पुत्र विवेक (19) ने रोशनदान के सरिये से लटक कर फांसी लगा ली। मृतक चौक बाजार में स्थित चूड़ी वाली गली में कोस्मेटिक्स की दुकान चलाता था। उन्होंने बताया कि मृतक विवेक घर पर खाना खाने आया था लेकिन अचानक उसने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित