गोण्डा, 01अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के देहात कोतवाली इलाके के भदुआ तरहर गांव में टेढ़ी नदी में गुरुवार को नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मृत्यु हो गयी। पुलिस उपाधीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के भदुआ तरहर गांव निवासी राहुल (12) सम्राट(10) समेत तीन बच्चे टेढ़ी नदी में नहा रहें थे कि अचानक पैर फिसल जाने के कारण तीनों बच्चे पानी में डूबने लगे।

उन्होंने बताया कि शोर शराबा होने पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने गोताखोर की मदद से एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन राहुल और सम्राट की गहरे पानी में चले जाने से डूबकर मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित