गोण्डा , जून 20 -- उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक बुजर्ग की मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी और पौत्र गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कस्बा बाजार स्थित बस स्टॉप के निकट तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार दंपत्ति बच्चे समेत काफी ऊंचे उछल कर दूर जा गिरे। घटना में बच्चा काफी दूर तक घिसटता हुआ बुरी तरह घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित