रायबरेली , अक्टूबर 04 -- उत्तर प्रदेश के रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि शराब बनाने के लिए तैयार किया गया 400 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित