बैतूल , अप्रैल 04 -- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया रेलवे स्टेशन पर चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड और प्लेटफार्म विकास कार्य के चलते अप्रैल माह में कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। नागपुर मंडल द्वारा कुल 14 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि सात ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह कार्य यात्री सुविधाओं में सुधार और भविष्य में बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। हालांकि इससे फिलहाल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
बैतूल स्टेशन से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237) को 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द किया गया है, जबकि वापसी में (18238) 7 अप्रैल से 27 अप्रैल तक नहीं चलेगी। इसी प्रकार गोंडवाना एक्सप्रेस (12410/12409) और समता एक्सप्रेस (12807/12808) को भी अप्रैल माह की विभिन्न तिथियों में रद्द रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित