राजनांदगांव , जून 11 -- छत्तीसगढ में रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 08867/08868 गोंदिया-रक्सौल-गोंदिया समर स्पेशल ट्रेन के कुछ स्टेशनों की समय-सारिणी में आंशिक संशोधन किया है। साथ ही दोनों दिशाओं में संचालित इस विशेष ट्रेन को हटिया एवं मूरी स्टेशनों में अतिरिक्त ठहराव की सुविधा प्रदान की गई है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा गुरुवार को जारी जानकारी के अनुसार संशोधन झारसुगुड़ा एवं रांची स्टेशनों के आगमन एवं प्रस्थान समय में किया गया है।
जारी विवरण के अनुसार 14 जून से रक्सौल से चलने वाली ट्रेन संख्या 08868 रक्सौल-गोंदिया समर स्पेशल झारसुगुड़ा स्टेशन पर रात 22:03 बजे पहुंचेगी तथा 22:05 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी तरह 13 जून से गोंदिया से चलने वाली ट्रेन संख्या 08867 गोंदिया-रक्सौल समर स्पेशल रांची स्टेशन पर 21:10 बजे पहुंचेगी तथा 21:20 बजे प्रस्थान करेगी। 14 जून 2026 से रक्सौल से चलने वाली ट्रेन संख्या 08868 रक्सौल-गोंदिया समर स्पेशल रांची स्टेशन पर 15:30 बजे पहुंचेगी तथा 15:40 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे प्रशासन ने दोनों दिशाओं में हटिया एवं मूरी स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव की सुविधा भी प्रदान की है। इसके तहत 13 जून से गोंदिया से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 08867 गोंदिया-रक्सौल समर स्पेशल हटिया स्टेशन पर 20:45 बजे पहुंचेगी एवं 20:50 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन मूरी स्टेशन पर 22:35 बजे पहुंचेगी तथा 22:37 बजे प्रस्थान करेगी। रक्सौल से 14 जून को रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 08868 रक्सौल-गोंदिया समर स्पेशल मूरी स्टेशन पर 14:13 बजे पहुंचेगी एवं 14:15 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन हटिया स्टेशन पर 15:55 बजे पहुंचेगी तथा 16:00 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाते समय संशोधित समय-सारिणी की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित