गोंडा , मार्च 12 -- उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को सड़क किनारे गिरे पेड़ के नीचे दबकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 43 वर्षीय रामचंद्र पाल तामापार से बनकटवा जा रहे थे। रास्ते में अमघटी के पास सड़क किनारे कटहल का सूखा पेड़ अचानक गिर गया, और वह बाइक सहित इसके नीचे दब गए। घटना स्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों और जेसीबी की मदद से पेड़ की टहनियां हटाकर मार्ग को बहाल किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित