फतेहपुर , फरवरी 16 -- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में ललौली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बहुआ स्थित आजाद नगर मोहल्ले में सोमवार देर शाम घर में रखा गैस सिलेंडर फटने से पिता-पुत्र सहित पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जमील अहमद (65) के घर अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में जमील अहमद, उनका 28 वर्षीय पुत्र अकील अहमद, 12 वर्षीय पुत्र उजैफा, महबूब की 12 वर्षीय पुत्री बुसरा खातून तथा रायबरेली निवासी अबू अहमद पुत्र मन्नान झुलस गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें कानपुर के उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। इनमें से दो की स्थिति चिंताजनक बताई गई है। पुलिस ने बताया कि सिलेंडर विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित