फतेहपुर , सितंबर 28 -- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के मालवा कस्बे में आज शाम गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढह गया । मलबे में दबने से दो भाइयों सहित चार की मौत हो गई जबकि एक को बचाकर मेडिकल कॉलेज फतेहपुर में दाखिल कराया गया है । उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है।

घटना की जानकारी होते ही जिलाधिकारी निधि गुप्ता वस्त और पुलिस अधीक्षक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम का जायजा लिया तथा राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित