अलवर , मार्च 15 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे के समीप स्थित गैस एजेंसी एजेन्सी के नहीं खुलने पर रविवार को ग्रामीणों ने अलवर मार्ग पर करीब आधे घण्टे तक मार्ग अवरुद्ध कर दिया। ये सभी लाेग सुबह से ही रसोई गैस सिलेंडर के लिये इंतजार कर रहे थे।

सूचना मिलने पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर मार्ग खुलवाया। एक गृहिणी ने बताया कि वह सुबह से ही सिलेंडर के लिए लाइन में लगी है। खाना बनाने के लिए सिलेंडर के अलावा और कोई साधन नहीं है। एक सिलेंडर था, जो खत्म हो गया। उन्होंने सिलेंडर ऑफिस में बुक करवाया और तब उन्होंने रविवार को आने को कहा। सुबह पहुंची तो एजेंसी बंद मिली और कहा कि छुट्टी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित