रांची , मार्च 19 -- झारखंड के रांची नागरिक परिषद का जागरूकता अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक धुर्वा बस स्टैंड स्थित बौद्ध मंदिर अंबेडकर पार्क में सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता राजद नेता व रांची नागरिक परिषद के संयोजक कैलाश यादव ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई। बैठक में लोगों ने एलपीजी घरेलू गैस की भारी किल्लत को लेकर प्रशासन और गैस एजेंसियों पर आक्रोश व्यक्त किया।

विभिन्न क्षेत्रों से आए पुरुष एवं महिलाओं ने कहा कि धुर्वा में वैष्णवी गैस एजेंसी, भारत गैस एजेंसी, हिनू गैस एजेंसी, बरियातू से शाही गैस एजेंसी सहित कई एजेंसियां खुलेआम मनमानी कर ब्लैक में सिलेंडर बेच रहे है और डीसीए बुकिंग के बावजूद सही उपभोक्ताओं को सिलेंडर का वितरण नहीं किया जा रहा है। जबकि उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री का प्रतिदिन एजेंसियों को हिदायत के रूप होम डिलीवरी करने की बात कही जाती है।

नागरिक परिषद के संयोजक कैलाश यादव ने कहा है एलपीजी घरेलू गैस किल्लत को लेकर हमें बड़े संख्या एकजुटता दिखाने की जरूरत है। जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा। कल सेक्टर 2 एवं न्यू कॉलोनी जगन्नाथपुर में दिन 3 बजे बैठक की जाएगी। गैस एजेंसियों की मनमानी के खिलाफ रांची भर में बड़ा जनांदोलन किया जाएगा।

ज्ञातव्य है कि एलपीजी घरेलू गैस किल्लत एवं एजेंसियों की अनियमितता एवं नियमित वितरण नहीं होने को लेकर रांची प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। अगर तीन दिनों के अंदर गैस किल्लत का समाधान नहीं हुआ तो 23 मार्च को रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मिलकर ज्ञापन दिया जाएगा और उसके बाद एक बड़े जनांदोलन का ऐलान किया जाएगाषश्री यादव ने कहा कि एलपीजी घरेलू गैस किल्लत के कारण सभी कार्य अस्त व्यस्त व अव्यवस्थित हो गया है महिलाएं एवं पुरुष बच्चे सभी लोग परेशान हैं। हिंदू-मुस्लिम-आदिवासी समुदाय के कई महत्वपूर्ण त्यौहार सामने है लेकिन प्रशासन की दलील का कोई प्रभाव नहीं, सभी त्यौहार में उदासीनता है।

एलपीजी घरेलू गैस की भारी किल्लत से घरेलू स्थित बिगड़ गया है वैकल्पिक कोई व्यवस्था नहीं है यहां तक कि गैस के लत के कारण लोग असुविधा का सामना कर रहे हैं, लकड़ी-कोयला भी कहीं नहीं मिल रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि ईद-सरहुल के बाद प्रतिदिन वार्ड स्तर पर व्यापक रूप में बैठकें की जाएगी।

बैठक में ऊषा यादव, राजकुमारी देवी, शिवकुमारी देवी, संगीता देवी, लक्ष्मी देवी, गिरजा देवी, रीमा देवी, विजय सिंह, अमित, नंदन, रामकुमार सिंह, सुरेश राय, मैनेजर राय, बिरजू राम ,संजय सिंह, संतोष यादव, सतीश सिंह, परमात्मा सिंह, मनोज वर्मा, सरोज पाण्डेय, प्रियांशु सिंह, सीपी मंडल, दीपक कुमार, रामइकबाल चौधरी, उत्तम सोनी, विवेक यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित