हल्द्वानी,28मार्च(वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल जिले में गैस और डीजल पेट्रोल की किल्लतों की खबरों के बीच जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने बताया कि फिलहाल डीजल पेट्रोल में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है और गैस का बैकलॉग में भी सुधार हो रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले सप्ताह 40 हजार सिलेंडर का बैकलॉग था, जो कि इस बार घटकर 25 हजार हो गया है। डीएम ने कहा कि गैस की होम डिलीवरी कराई जा रही है, धीरे-धीरे गैस की उपलब्धता और तेजी के साथ कराई जाएगी। फिलहाल प्रशासन पूरी तरह से गैस वितरण व्यवस्था और डीजल-पेट्रोल के लिए पेट्रोल पंप की निगरानी कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित