देहरादून , अक्तूबर 13 -- उत्तराखंड के राज्यपाल (सेवानिवृत) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेश की पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में आहूत किया है।

विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार विधानसभा का तृतीय सत्र मंगलवार, 27 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे से विधानसभा भवन, भराड़ीसैंण (गैरसैंण), जनपद चमोली में प्रारंभ होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित