भराड़ीसैंण (गैरसैण) , अक्बटूर 27 -- उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र का मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे शुभारंभ होगा। राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधान भवन में होने वाले इस सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्तीय वर्ष 2026-2027 की अनुपूरक अनुदान मांगें प्रस्तुत करेंगे।
इसके अलावा, दो अध्यादेश और विभिन्न विभागों की वार्षिक रिपोर्ट एवं लेखा-ब्यौरे सदन के पटल पर रखे जाएंगे। सत्र की शुरुआत में दिवंगत विधायक और पूर्व विधायकों को सदन के सदस्यों की ओर से श्रद्धांजलि दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित