अदीस अबाबा (इथोपिया) , अप्रैल 19 -- ओलंपिक चैंपियन गैबी थॉमस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की श्रेणी में स्प्रिंट डबल का तथा अफ्रीका तेज धावक ओमान्याला ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में इस सीजन का चौथा सबसे बेहतर समय दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किये। अमेरिका की गैबी थॉमस ने शनिवार अदीस अबाबा ग्रां प्री में महिलाओं की 100मी और 200मी दौड़ में शानदार जीत हासिल की। अमेरिका की इस एथलीट ने 100मी दौड़ में 11.13 सेकंड के समय के साथ पूरी की। उनकी हमवतन शांते क्लिंकस्केल (11.34) और कैम्ब्रिया स्टर्गिस (11.36) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। एक घंटे बाद, थॉमस 200मी दौड़ के लिए इथियोपियन स्पोर्ट एकेडमी के ट्रैक पर वापस लौटीं। उन्होंने ब्लॉक से जोरदार शुरुआत की और मोड़ पर बढ़त बनाते हुए 22.15 सेकंड में जीत हासिल की। निकोल स्टर्गिस 22.42 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। उनके पीछे टीम अमेरिका की एक और धावक, एलीज़ मैककॉय थीं, जिन्होंने 22.96 सेकंड का समय निकाला।

पुरुषों की 100मी दौड़ पर अफ्रीका के सबसे तेज़ धावक, फर्डिनेंड ओमान्याला का दबदबा रहा। यह इस सीजन में उनकी दूसरी बड़ी प्रतियोगिता थी। केन्या के इस स्टार धावक ने जोरदार शुरुआत की और अपनी गति बनाए रखते हुए साल का चौथा सबसे तेज समय 9.98 सेकंड दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित