श्रीगंगानगर , अप्रैल 02 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में किसानों के सबसे बड़े संगठन ग्रामीण मजदूर किसान समिति (जीकेएस) और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कृषि उपज मंडी समिति में मंडी सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ अनाज मंडियों में गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की खरीद प्रक्रिया में किसानों को आ रही वह विभिन्न प्रकार की समस्याओं के बारे में वार्ता की।

जीकेएस प्रदेशाध्यक्ष रणजीतसिंह राजू के नेतृत्व में जीकेएस पदाधिकारियों ने मंडी समिति सचिव से वार्ता में गेहूं खरीद के पंजीकरण में समय निर्धारित करने की जटिल प्रक्रिया को पिछले वर्ष की तरह सरल करने, बायोमेट्रिक की अनिवार्यता समाप्त करने, बारदाना की कमी दूर करके पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और फसलों की झार की बोली मंडी समिति के बाहर करने को लेकर चर्चा की गई ।

वार्ता में मंडी समिति की लैब शुरू करने की मांग उठाई गई जिस पर मंडी सचिव ने जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित