भदोही , जून 07 -- पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-रामबाग रेलखंड स्थित कौलापुर रेलवे क्रासिंग पर शनिवार को ट्रक के धक्के से गेट का बूम हाईटेंशन विद्युत तार पर गिरा। तार टूटने से रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन लगभग ढाई बाधित रहा।
आरपीएफ रामबाग प्रभारी निरीक्षक डीके यादव ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बूम तार पर गिरा था। तार जोड़कर परिचालन बहाल करा दिया गया। ट्रक और चालक के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित