भीलवाड़ा , मार्च 08 -- राजस्थान में भीलवाड़ा में गंगापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गेहूं की फसल के बीच की जा रही अफीम की खेती पता लगाकर सैंकड़ों पौधे जब्त किये।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डेलाना गांव में एक खेत में दबिश दी। वहां गेहूं की घनी फसल के बीचों-बीच अफीम बोई गई थी। जांच के दौरान वहां अफीम के सैंकड़ों पौधे लहलहाते पाए गए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित