अहमदाबाद , मई 22 -- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि गेंदबाजी में सुधार के लिए मैंने अपने वीडियो देखे और नई गेंद से अभ्यास किया।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गये मोहम्मद सिराज ने कहा कि गेंद मेरे हाथ से काफी अच्छी तरह से निकल रही है। वर्ल्ड कप के ज्यादातर मैचों से मैं बाहर ही रहा था और मुझे खेलने का मौका नहीं मिला था। इसी वजह से गेम के लिए जिस लय की जरूरत होती है, वो मेरे पास नहीं थी। मैं पहले कुछ मैचों में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहा था। लेकिन इसके बाद मैंने अपने वीडियोज देखे और उसके बाद से गेंद अच्छी तरह से पड़ने लगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित