नयी दिल्ली , अक्टूबर 16 -- केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा और दो अन्य घटनाओं के बारे में पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
गृह मंत्रालय के आंतरिक सुरक्षा प्रभाग ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर परविंदर झोटा की हत्या के बारे में तथ्यात्मक रिपोर्ट और इस मामले में राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में रिपोर्ट देने को कहा है।
इसके अलावा मंत्रालय ने गुरदासपुर में नशे से संबंधित घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत तथा दो अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की घटना तथा गुलजार सिंह नाम के व्यक्ति की सिंथेटिक ड्रग से जुडे मामले में कथित रूप से राजनेताओं के दबाव में आत्महत्या के संबंध में भी जवाब मांगा है।
उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पंजाब में इन घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि गृह मंत्रालय इन मामलों में पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित