नैनीताल,20मार्च (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल जिले के भूमियाधार क्षेत्र मे गुलदार दिखने से डर का माहौल है।

भूमियाधार स्थित नारायण सिंह बिष्ट के घर के बाहर गुलदार चहल कदमी करता सीसीटीवी में कैद हुए है। गुलदार काफी देर तक डॉग हाउस के बाहर बैठा नजर आया और कुत्ते के कमरे के बाहर उसने हमला भी किया। गनीमत रही कि कुत्ता अंदर बन्द था वरना गुलदार उसको अपना निवाला बनाने में सफल रहता।

यह वीडियो कल का बताया जा रहा है,भूमियाधार क्षेत्र में बीते कई दिनों से गुलदार का आतंक बना हुआ है। गुलदार क्षेत्र में तीन-चार दिनों से चहल कदमी करता देखा गया। जिसके चलते ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। गुलदार के आतंक से ग्रामीणों का रात में समय बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित