पटना , सितंबर 22 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सिख धर्म के संस्थापक एवं महान संत गुरु नानक देव की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और कहा कि मानवता, प्रेम तथा भाईचारे का उनका संदेश सदैव समाज का मार्गदर्शन करता रहेगा।
श्री चौधरी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी ने मानवता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देकर समाज को सत्य, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी के आदर्श समाज का सदैव मार्गदर्शन करते रहें और लोगों को मानव सेवा तथा आपसी सद्भाव के लिए प्रेरित करते रहें।
श्री चौधरी ने गुरु नानक देव जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता पर बल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित