लखनऊ , दिसंबर 12 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिख पंथ के पवित्र ग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों और सभी सिख बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी समूची मानवता को समरसता, सेवा, सत्य और करुणा का अमर संदेश प्रदान करता है। इसके दिव्य उपदेश मानव जीवन को सद्मार्ग पर चलने और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पावन अवसर सभी को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाओं और दिव्य उपदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे इन मानवीय मूल्यों को अपनाते हुए राष्ट्र और समाज की उन्नति में अपना योगदान दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित