चमोली ( वार्ता) उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार को प्रातः छह बजकर 15 मिनट पर खुलेंगे।

इसके लिए करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र बदरीनाथ मंदिर , विराट और भव्य सिंहद्वार सहित बदरीनाथ पुरी को फूलों से सजाया गया है। भगवान बदरी विशाल के प्रथम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु कपाट खुलने से पूर्व ही बदरीनाथ पहुंच गये हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस मंगलम अवसर पर मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित