पटना , अक्टूबर 05 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक देव के ज्योति ज्योत दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सत्य, सेवा, करुणा और मानवता का संदेश देने वाली उनकी शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

श्री चौधरी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी संदेश में कहा, "सत्य, सेवा, करुणा और मानवता का संदेश देने वाले सिख धर्म के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी के ज्योति ज्योत दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।"मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव की अमर शिक्षाएं समाज को सदैव प्रेम, समानता और भाईचारे की राह दिखाती रहेंगी। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने मानव मात्र को आपसी प्रेम, सद्भाव और सेवा का संदेश दिया, जो आज के समय में भी उतना ही प्रासंगिक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित