संगरूर , मई 11 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सोमवार को गुरुद्वारा ज्योतिसर साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने श्री अखंड पाठ साहिब के भोग में शामिल होकर अरदास की।

श्री मान ने कहा कि उन्हें जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट 2026 लागू करने का अवसर मिला, जिसके लिए उन्होंने गुरु साहिब का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस सख्त कानून से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने में मदद मिलेगी और भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत नहीं करेगा। उन्होंने दावा किया कि पंजाब भर की संगत इस कानून से बेहद खुश है और जगह-जगह धन्यवाद स्वरूप पाठ करवाये जा रहे हैं।

श्री मान ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के फैसले व्हाइट हाउस के इशारों पर हो रहे हैं और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग दबाव की राजनीति के आगे कभी नहीं झुकेंगे और भाजपा को समय आने पर करारा जवाब देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित